बुटीक के ट्रायल रूम से सोने के जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र में एक बुटीक के ट्रायल रूम से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर ड्रेसिंग में रखे कीमती आभूषण उड़ा लिए और फरार हो गया.फरियादिया प्रियंका जैन, निवासी महावीर नगर इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई है. प्रियंका जैन ने बताया कि वह स्वामी विवेकानंद नगर, टेलीफोन नगर चौराहा स्थित शुभ मंगल अपार्टमेंट के जी 01 फ्लैट में संचालित अपने प्रिंकल डिज़ाइनर बुटीक में मौजूद थीं.

इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुटीक के ट्रायल रूम में रखी लकड़ी की ड्रेसिंग में रखी लाल रंग की डिब्बी से सोने के जेवर चुरा लिए. चोरी गए आभूषणों में एक सोने की चेन, नग जड़ा एक सोने का पेंडल और कान के सोने के एक जोड़ी इयररिंग शामिल हैं. घटना के बाद जब पीड़िता ने सामान चेक किया तो चोरी का पता चला. पलासिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बुटीक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.

Next Post

जबलपुर को ग्रीन सिटी के रूप में किया जाएगा स्थापित: महापौर

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर: शहर की हरियाली और पार्कों की सूरत बदलने के लिए नगर निगम अब ‘एक्शन मोड में नजर आ रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने शहर के विकास और सौंदर्यकरण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने […]

You May Like