रेखा गुप्ता ने भाजपा के नितिन नवीन का किया स्वागत

नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार से राज्यसभा सासंद निर्वाचित होने के उपरांत राष्ट्रीय राजधानी आगमन पर मंगलवार को यहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के उच्च सदन में श्री नितिन नवीन की उपस्थिति राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उनका ध्येयनिष्ठ मार्गदर्शन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता एवं समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से श्री नवीन का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हल्द्वानी बनभूलपुरा में पीएम आवास योजना के कैंप की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू

Tue Mar 17 , 2026
हल्द्वानी 17 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण के मामले में उच्च्तम न्यायालय के निर्देश के बाद 30 हेक्टेयर भूमि में 4300 से अधिक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैंप लगाए जाने के निर्देश पर जिला प्रशासन और विधिक सेवा […]

You May Like

मनोरंजन