प्रदेश में बारहवीं बार अव्वल आया नगर निगम जबलपुर

जबलपुर:निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की अगुवाई में सक्रियता से कार्य कर रही उनकी टीम की मेहनत एवं मॉनिटरिंग फिर से एक बार रंग लाई है। सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 99.25 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में लगातार बारहवीं बार अव्वल स्थान हासिल करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा कुल 2 हजार 9 सौ 29 शिकायतों में से लगभग 59.45 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर किया गया। नगर निगम को इसके लिए सोमवार को मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में बारहवीं बार प्रथम रैंक ए ग्रेड के रूप में प्राप्त हुआ है। इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं सकारात्मक निराकरण किया गया। निगमायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और आगे भी इसी तरह से काम करने की प्रेरणा भी दी।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह अगस्त 2026 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में लगातार बारहवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Next Post

ऑपरेशन मैट्रिक्स: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खाते का खुलासा, एक गिरफ्तार

Tue Sep 22 , 2026
इंदौर:ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत तुकोगंज पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खाते का खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. जांच में खाते से 9 लाख 6 हजार 958 रुपए के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं. इस खाते को लेकर कर्नाटक और मध्यप्रदेश से […]

You May Like