डेयरी दुकान पर नकाबपोशों ने चलाए बम

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत चांदमारी तलैया क्षेत्र में बदमाशों ने एक डेयरी दुकान को निशाना बनाते हुए बमबाजी कर दी। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार चार नकाबपोशों ने सुअर मार बमों से हमला किया। गनीमत रही कि इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खेरमाई मंदिर चांदमारी तलैया निवासी मोनू दाहिया (27) कान्हा डेयरी एवं बेकरी का संचालन करते हैं, जब वे अपनी दुकान पर मौजूद थे तभी एक मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 जेड आर 1997पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। सभी ने गमछे से अपना मुंह बांध रखा था। पीड़ित मोनू ने पुलिस को बताया कि बाइक तुषार नामक युवक चला रहा था। दुकान के सामने रुकते ही बदमाशों ने पुरानी बुराई को हाथ में लिए देशी सुअर मार बम दुकान की ओर दे मारे। एक बम जोरदार धमाके के साथ फटा, जिससे पूरी दुकान धुएं से भर गई, जबकि दूसरा बम नहीं फूट सका। अचानक हुए इस हमले से आसपास के लोग भी सहम गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए, मोनू के मुताबिक, मुख्य आरोपी तुषार बाइक चला रहा था और उसके पीछे बैठे अन्य साथियों ने भी बमबाजी में साथ दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी तुषार और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Post

समर्पण की मिसाल बनीं शिक्षिका मीना मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

Wed Apr 1 , 2026
बेगमगंज। ग्राम उमरखोह की शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ लोकप्रिय शिक्षिका श्रीमती मीना मिश्रा आज सेवानिवृत्त हो गईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साक्षरता समन्वयक के रूप में की, इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फिर प्राथमिक शिक्षिका बनते हुए तीन दशकों तक शिक्षा विभाग में कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं दीं। अपने […]

You May Like