इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 घायल

जकार्ता, 22 दिसंबर (वार्ता) इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोल एग्जिट के चौराहे पर एक बस दुर्घटना में पंद्रह लोगों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हुए हैं।

सेमारंग तलाश एवं बचाव कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। कार्यालय के अनुसार हादसे के समय में यात्री बस की रफ्तार कथित तौर पर तेज थी, जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के बैरियर से टकराकर पलट गयी। कार्यालय के बुडियोनो ने कहा, “कुछ पीड़ितों के बस में फंसे होने की वजह से बचाव प्रक्रिया के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टूटे हुए शीशे के कारण रास्ता बाधित हो गया था। ”

उन्होंने कहा, “बचाव कर्मियों को पलटी हुई बस में घुसना पड़ा, पीड़ितों तक पहुंच बनानी पड़ी और उन्हें अतिरिक्त सावधानी के साथ बाहर निकालना पड़ा।” उन्होंने बताया कि सभी पीड़ितों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है और स्थानीय अस्पतालों में भेज दिया गया है।

 

Next Post

महाकुंभ में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नई कवायद

Mon Dec 22 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 जैसे विशाल आयोजन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अनुमान है कि इस दौरान शहर में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचेंगे. इतनी बड़ी आवक के चलते वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारियां तेज कर […]

You May Like