सिंगरौली : कोतवाली थाना बैढ़न अंतर्गत बलियरी वार्ड 39 वृन्दावन चौक (सूरदास चौराहा) के पास आज तड़के ईटा लदा एलपी ट्रक सकरी सड़क होने से जा पलटा, जिसमे 1 चालक, 4 मजदूर घायल है जिसे स्थानियों लोगो की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया , एक की हालत बहुत नाजुक है ।
स्थानीय जन व वार्ड पार्षद 39 प्रतिनिधि अमित यादव ने गंभीर आरोप लगाया है कि अमृत नल ज़ल योजना 2.0 के अंतर्गत पाइप लाइन 8 माह पूर्व सडक तोड़ी गयी थी जिसे आज दिनाँक तक नहीं नहीं बनायीं गयी और दाहिने साइड गैस पाइप लाइन द्वारा सडक तोड़ी गयी है जिसमे आये दिन कुछ न कुछ घटना होती रहती है नगर निगम प्रशासन का घोर लापरवाही प्रतीत हो रहा है .
