
भोपाल। बैरसिया थाना पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 17 लाख रुपए के चोरी के बिजली के तार और एक महंगी कार जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक बीते गुरूवार को फरियादी ब्रजकिशोर सिंह निवासी बैरसिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि रात के समय एक पेट्रोल पंप के पीछे के 13 स्पान (गाले) के बिजली के तार को कोई अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया. फरियादी की शिकायत को पुलिस ने गम्भीरता से लिया. पुलिस ने घटना स्थल पर आने जाने रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इस दौरान चोरी की संलिप्ता से जुड़े व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से 8 गाले के बिजली के एल्युमिनियम के तार और घटना में प्रयुक्त की गई एक कार को जब्त किया.
आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इमामउद्धीन (20), राजा खान (20) और अरमान (23) निवासी विदिशा के रुप में की गई है. आरोपियों के पास से जब्त की गई कार की कीमत करीब 15 लाख रूपए और गाले के बिजली के तार कीमत 17,70,000 रूपये बताई गई है.
