
मंदसौर। मंदसौर विकास योजना 2041 के प्रारूप पर आम लोगों के सुझावों के लिए कलेक्टर कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर अदिति गर्ग ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक सुझाव लिए जाएं और फैसिलिटेशन सेंटर व कैंप लगाए जाएं। सांसद सुधीर गुप्ता ने मास्टर प्लान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को संतुलित रूप से शामिल करने पर जोर दिया। विधायक विपिन जैन ने कहा कि यह योजना मंदसौर का भविष्य तय करेगी। सभी जनप्रतिनिधियों ने रिंग रोड, ग्रीन बेल्ट और पर्यटन विकास पर सुझाव देने की अपील की। ड्राफ्ट प्रकाशन पूर्व सुझाव आमंत्रित किए गए।
