
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में टेक कॉन्क्लेव में शामिल होने पहुंचे। उनका विमान करीब 1.50 बजे देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद वे सीधे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधि और स्टार्टअप उद्यमी मौजूद हैं।
