एशियाई क्रिकेट परिषद की वार्षिक आम बैठक स्थगित

ढाका, 24 जुलाई (वार्ता) एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की गुरुवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में एशिया कप 2025 पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाने के कारण इसे स्थगित कर दिया।

पीसीबी और एसीसी प्रमुख मोसिन नकवी ने बैठक के बाद कहा, “एशिया कप के बारे में फैसला जल्द ही लिया जाएगा। आयोजन स्थल और कार्यक्रम की भी घोषणा की जाएगी।”

उम्मीद है कि नकवी की अध्यक्षता वाली एसीसी को एशिया कप और चुनाव का आयोजन बीसीसीआई के रुख के अनुरूप करना होगा। चुनाव किसी अलग स्थान और अलग तारीख पर होंगे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

नकवी ने कहा, “कई देश ढाका नहीं आ पाए, ऐसा हर बार होता है। मैं (पहले) सिंगापुर नहीं जा पाया था। यह एक सामान्य बात है अधिकतर सदस्य आते हैं और कुछ अपने कार्यक्रम के कारण नहीं भी आ पाते। लेकिन इस बैठक में हमारे सभी 25 सदस्यों (शारीरिक और ऑनलाइन दोनों) ने भाग लिया।”

बैठक में शामिल हुए सूत्रों ने बताया, “हम यह तो नहीं कह सकते कि यह निश्चित रूप से होगा, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि यह नहीं होगा। बीसीसीआई व्यावसायिक साझेदारों के साथ मुद्दों को सुलझा रहा है और इसमें कुछ समय लग सकता है।”

इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बंगलादेश और पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान भाग लेंगी। टूर्नामेंट 10 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा सकता है, लेकिन संभावना है कि यह कुछ दिन पहले भी शुरू हो सकता है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है, लेकिन यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा जबकि दुबई और अबु धाबी इसकी मेजबानी करेंगे।

 

Next Post

विधायक श्याम बर्डे व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे

Thu Jul 24 , 2025
पानसेमल। नगर परिषद द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर गोमती नदी के तट पर कृष्ण मंदिर उद्यान के निकट पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की ज़िम्मेदारी है। एक-एक वृक्ष न केवल प्रकृति का श्रृंगार है, बल्कि आने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।