जीतू पटवारी आए, किसान मजदूर महापंचायत में करेंगे शिरकत

ग्वालियर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पटवारी आज दोपहर मुरैना में हो रही महापंचायत में शिरकत करने आए हैं। पटवारी मुरैना जिले में कैलारस शक्कर कारखाने को बंद करने के सरकार के फैसले पर विरोध जताने आए हैं। इसी के तहत दोपहर 1 बजे संयुक्त किसान मोर्चा और कांग्रेस की ओर से किसान मजदूर महापंचायत आयोजित की जा रही है।

महापंचायत में भाग लेने किसान नेता राकेश टिकैत दोपहर 1 बजे जीवाजीगंज पहुंचेंगे। वे भी किसानों और मजदूरों को संबोधित करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी महापंचायत में पहुंचकर किसानों-मजदूरों से संवाद करेंगे। वे इस मौके पर सरकार के फैसले को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट करेंगे।

Next Post

जिले में 430 किसानों को बांटी गयी 52.23 मीट्रिक टन यूरिया

Sun Sep 21 , 2025
रीवा: जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. जिले […]

You May Like