जिले में 430 किसानों को बांटी गयी 52.23 मीट्रिक टन यूरिया

रीवा: जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. जिले में 20 सितम्बर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 430 किसानों को 52.23 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया.

डबल लॉक केन्द्र उमरी में चाकघाट में 188 किसानों को 26 मीट्रिक टन तथा गुढ़ में 42 किसानों को 26.23 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया. शेष केन्द्रों में आज खाद का? वितरण नहीं किया गया. अभी जिले में चाकघाट में 69 मीट्रिक टन, गुढ़ में 88 मीट्रिक टन, जवा में 60 मीट्रिक टन, चोरहटा में 268 मीट्रिक टन तथा उमरी में 81 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है. जिले में डबल लॉक केन्द्रों में 566 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है. इसी तरह मऊगंज जिले में वितरण के लिए 477.68 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है. इसमें मऊगंज डबल लॉक केन्द्र में 260.78 मीट्रिक टन तथा हनुमना डबल लॉक केन्द्र में 216.9 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है.

Next Post

ओबीसी महासभा आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर सड़कों पर

Sun Sep 21 , 2025
ग्वालियर: तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर हुई घोषणा के अनुसार वर्तमान सरकार में ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ ना मिलने से ओबीसी महासभा नाराज है। ओबीसी महासभा आरक्षण की इस मांग को लेकर एक बार फिर सड़कों पर है और इस बार विरोध […]

You May Like