प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूरी बनाए: सियाज

बरगवां : नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से हिंडालको महान एवं सिंगरौली पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को हिंडालको महान के कम्युनिकेशन हॉल में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 400 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सियाज केएम, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि नशा अपराध, सड़क दुर्घटनाओं, घरेलू हिंसा और सामाजिक विघटन का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूरी बनाए और कम से कम एक अन्य व्यक्ति को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराए तो समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। वहीं मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल के लिए नशामुक्त वातावरण आवश्यक है। अंत में सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में थाना बरगवां प्रभारी अनिल पटेल सहित पुलिस एवं हिंडालको के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी इंदौर की नारी शक्ति 3000 से अधिक महिलाओं ने निकाली वॉकाथॉन

Sat Jul 25 , 2026
इंदौर:नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस के अभियान को शनिवार को उस समय नई ताकत मिली, जब शहर की 3000 से अधिक महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर वॉकाथॉन निकाली. किशोरियों से लेकर वरिष्ठ महिलाओं तक ने एकजुट होकर नशे से दूरी है जरूरी का संदेश दिया और समाज से नशे के […]

You May Like