
जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में बाथरूम में फेसवास के दौरान आर्मी मेडिकल आफिसर की पत्नी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ओम नागा अर्जुन 28 वर्ष निवासी ग्राम चिन्नालपट्टी जिला डिंडीगुल तमिलनाडु ने सूचना दी कि वर्तमान में आर्मी जैक रेजिमेंटल सेंटर जबलपुर में मेडिकल आफिसर के पद पर पदस्थ है। उसकी शादी 2 मार्च 2025 को कविता के साथ हुयी थी। बीती रात वह अपनी पोस्टिंग पर जबलपुर अपनी पत्नी कविता के साथ जैक आरआरसी आफिसर मैस पहुॅचा था कि थोड़ी देर बाद रात लगभग 9-30 बजे उसकी पत्नी बाथरूम में फेसवास करने गयी थी, तभी कुछ गिरने की आवाज आयी तो बाथरूम में जाकर देखा उसकी पत्नी कविता नीचे गिरी पड़ी थी जो दर्द होना बतायी, उसने तुरंत मेजर महेश कुमार को बुलाया एवं पत्नी को एमएच अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रात 10 बजे डाक्टर ने उसकी पत्नी कविता 28 वर्ष की मौत कार्डियक अरेस्ट से होना बताया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
