
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल अस्पताल के पास नाले में एक अज्ञात डीकंपोज लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस उम्र 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
