महिला ठेकेदार से दो लाख की लूट, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत एमईएस काॅलोनी में महिला ठेकेदार से दो लाख की लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से छीने हुये नगद 1 लाख 33 हजार 500 रूपये जप्त किए गए।पुलिस ने बताया कि श्रीमति अर्चना मसीह ने 25 जनवरी को लिखित शिकायत की कि वह निजी हॉस्पिटल में ठेकेदार के पद पर पदस्थ है उसेे लेबर पैमेंट करने एवं पारिवारिक समस्या के कारण लगभग 2 लाख रुपए की आवश्यकता थी, उसने बड़े पिता के लड़के कैलाश मौर्या निवासी सदर से 2 लाख रुपए उधार मांगे थे.

जिन्होंने पैसे देने के लिए सदर बुलाया था। उसने पूर्व के परिचित अभिषेक सोनी निवासी रांझी से पैसों के सम्बन्ध में बात की थी। रात लगभग 8 बजे कैलाश से 2 लाख रुपए लेकर वह मोटर सायकिल से वापिस घर के लिए निकली तभी एमईएस काॅलोनी बरगद पेड के पास अभिषेक सोनी मिला जिसने उसे रोका जैसे ही वह रुकी तो अभिषेक सोनी ने उसके पास टंगा बैग को जबरदस्ती छीनकर मुर्गी ग्राउंड के अंदर से होते हुए भाग गया था। बैग में उधार लिए हुए 2 लाख रुपए नगद और मोबाइल था।
लालच में की लूट, कूलर में छिपाई रकम
कैंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर रांझी बजरंग नगर में दबिश देते हुये आरोपी अभिषेक सोनी 40 वर्ष निवासी बजरंग नगर रांझी को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की जिसने बताया कि अर्चना मसीह द्वारा अधिक रूपये लेकर जाने की जानकारी मिलने पर स्वयं की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से मन में लालच आ जाने के कारण लूट की थी। रूपयों को घर में रखे कूलर मे छिपाकर रख दिया था। आरोपी की निशादेही पर घर में कूलर के अंदर छिपाकर रखे हुये नगद 1 लाख 33 हजार 500 रूपये जप्त करते हुये, आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध किया गया।

Next Post

चाकूबाजी में तीन घायल

Tue Jan 27 , 2026
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत वन स्टाफ सेंटर के पास ब्यौहारबाग में सोमवार को बदमाशों ने मारपीट कर चाकूबाजी कर दी जिसमें तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।‌पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम अयान अंसारी 20 वर्ष निवासी नई बस्ती गाजीनगर ने रिपोर्ट […]

You May Like