रावण दहन कार्यक्रम के लिए महापौर ने किया ग्राउंड निरीक्षण

सतना।नगर में विजयादशमी पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टेड के पीछे बिहारी रामलीला समाज द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी (पालन जी), हरिप्रकाश गोस्वामी, रवि शंकर गौरी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

महापौर ने कहा कि दशहरे के अवसर पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम नगर की सांस्कृतिक पहचान है, इसे सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा।

Next Post

खेत में फैले बिजली के तार से 14 वर्षीय बालक की मौत

Mon Sep 29 , 2025
छिंदवाड़ा/बिछुआ. बिछुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत डोकलीकला में दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। खेत में फैले बिजली के तार की चपेट में आने से वकील भोजेलाल वर्मा का एकलौता पुत्र 14 वर्षीय अभिजीत वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि […]

You May Like