
मंदसौर। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अफजलपुर में ह्यसेवा संकल्प अभियानझ्रमेरे सपनों का भारतह्ण के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की कल्पनाओं को चित्रों और प्रभावी वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं ह्यप्लास्टिक से मुक्तिह्ण विषय पर जनजागरूकता नाटकों के माध्यम से भी सामाजिक संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री विनय जी दुबेला तथा मंडल अध्यक्ष श्री भेरूलाल जी सेन ने विद्यालय के हरित एवं स्वच्छ परिसर, पुस्तकालय, ळछट निर्माण कक्ष, सर्वसुविधायुक्त व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की सराहना की। अपने उद्बोधन में श्री विनय जी दुबेला ने कहा कि ह्लभारत का भविष्य विद्यालय की कक्षाओं, बच्चों की किताबों और उनके सपनों में बनता है। शिक्षा को आधार बनाकर बच्चे अपने सपनों को लक्ष्य में बदलें और निरंतर मेहनत करें।ह्व वहीं श्री भेरूलाल जी सेन ने कहा कि ह्लसपना, संकल्प, संस्कार और मेहनत सफलता की आधारशिला हैं। ज्ञान के साथ संस्कार और प्रतिभा के साथ अनुशासन ही विद्यार्थियों को जीवन में ऊँचाइयों तक ले जाता है।
अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीयता की विचारधारा एवं सांस्कृतिक संस्कार बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों में सेवा, राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होने से सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करते विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और उपलब्धि की खुशी दिखाई दी। चित्रकला में प्रथम कु. रंजीता, द्वितीय कु. प्रियांशी एवं तृतीय स्थान कु. जोया बी ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनिकेतसिंह, द्वितीय कु. बुलबुल एवं तृतीय स्थान कु. मोनिका गुर्जर ने प्राप्त किया। स्वच्छता जागरूकता नाटक में कु. अर्चना, जोया बी, प्रियांशी, प्रज्ञा, सिफा एवं प्लास्टिक से मुक्ति हेतु जनजागरूकता नाटक में कु. मोनिका, प्रियांशी, रंजीता, प्रज्ञा, सिफा, बुलबुल, अर्चना, जोया बी, वर्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिनेश सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष रुघनाथ सिंह चंद्रावत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. सुभाष जैन, मंडल संयोजक (सोशल मीडिया) अमित सेन, रटउ अध्यक्ष पर्वत सिंह धनगर, बूथ अध्यक्ष अशोक राठौर, दिलीप पोरवाल, रायसिंह डांगी, राजू टेलर, बशीर मोहम्मद, संजय पालीवाल सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
