चीन, इजरायल की कंपनियों ने स्पेन में संयुक्त उद्यम बैटरी संयंत्र लगाने के लिए किया समझौता

मैड्रिड, 18 जनवरी (वार्ता) चीन की एक बैटरी निर्माता कंपनी शेन्ज़ेन डायनानॉनिक कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार को इजरायल की वैश्विक विशिष्ट खनिज कंपनी आईसीएल के साथ एक संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां स्पेन के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में एक लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र स्थापित करेंगी।

शेन्ज़ेन डायनोनिक लिमिटेड कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच हुए संयुक्त उद्यम समझौते के तहत, एक लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संयंत्र के लिए कुल प्रारंभिक निवेश 28.50 करोड़ यूरो से अधिक रखा गया है और यह संयंत्र स्पेन के कातालोनिया क्षेत्र के सैलेन्ट में स्थापित किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, इस निवेश में शेन्ज़ेन डायनोनिक का 20 प्रतिशत हिस्सा होगा, जबकि शेष 80 प्रतिशत हिस्सेदारी आईसीएल के पास होगी। इस साझेदारी में दोनों कंपनियां भविष्य में निवेश के अवसरों के आधार पर साझेदारी में बदलाव करने के लिए लचीलापन बनाए रखेंगी।

इस संयंत्र के निर्माण से यूरोप में बैटरियों की आपूर्ति में वृद्धि होने की संभावना बढ़ सकती हैं।

Next Post

इजरायल पुलिस ने चार फिलिस्तीनियों को किया गिरफ्तार

Sat Jan 18 , 2025
यरूशलम, 18 जनवरी (वार्ता) इजरायल की पुलिस ने इजरायल सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) के साथ मिलकर चार फिलिस्तीनियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे सोशल मीडिया पर हमास के झंडे को शरीर में लपेटकर दिखाई दे रहे थे। इजरायल पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। इजरायली पुलिस ने […]

You May Like