महिलाओं ने देखी सब्जी कूलर एवं तुलसी मोती बनाने की मशीन

पानसेमल। स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार और आमदनी बढ़ाने की जानकारी के लिए बिना बिजली से चलने वाला सब्ज़ी कूलर,तुलसी मोती बनने की मशीन एवं जैविक खाद बनाने वाली इनक्यूबेटर मशीन की जानकारी दी गई। बड़वानी जिले के पानसेमल,पाटी,राजपुर सहित अन्य विकासखंडों से महिलाएं एवं कार्डिनेटर शामिल हुए।आयोजन में शामिल समूह के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए।महिलाओं ने बताया कि समूहों के माध्यम से उनकी आमदनी बढ़ी है तथा उनको आर्थिक लाभ के साथ एक नई पहचान भी मिली है,जागरूकता कार्यक्रम से वे आमदनी को बढ़ा पाएंगे साथ ही नए उपकरणों की सहायता से अलग व्यवसाय भी कर सकेंगे।राजपुर विकासखंड के मोरगुन निवासी महिला ने बताया कि 2016 से समूह संचालित कर रहे हैं,उस समय सदस्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन सदस्यों द्वारा सिलाई कार्य करते हुए अपने आप को सक्षम बनाया और वर्तमान में उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हे, धीरे धीरे समूह में महिला सदस्यों को जोड़ा गया और वे नए कार्य भी सिख गए।

Next Post

देर रात SP ने किया थानो का औचक निरीक्षण

Sun Mar 23 , 2025
सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा जिले के रामपुर नैकिन एवं चुरहट थाने का देर रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने, रिकॉर्ड रूम, जरायम रजिस्टर, माइक्रबीट रजिस्टर, सीसीटीव्ही कैमरा, थानो में चस्पा माइक्रो बीट फ्लेक्स, व्हीसीएनबी को चेक कर अपनी टीप अंकित किये, बंदीगृह, कंप्यूटर […]

You May Like