
सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा जिले के रामपुर नैकिन एवं चुरहट थाने का देर रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने, रिकॉर्ड रूम, जरायम रजिस्टर, माइक्रबीट रजिस्टर, सीसीटीव्ही कैमरा, थानो में चस्पा माइक्रो बीट फ्लेक्स, व्हीसीएनबी को चेक कर अपनी टीप अंकित किये, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, एवं थाने पर रखे बलवा ड्रिल सामग्री जैसे बॉडीगार्ड, हेलमेट, जाली, लाठी आदि को भी चेक किये एवं ड्यूटी पर उपस्थित थाने के अधिकारी व कर्मचारी से चर्चा कर उनके द्वारा संधारित माइक्रोबीट रजिस्टर को चेक कर उसको अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया। विवेचको से ई-साक्ष्य एवं ई-रक्षक एप का अधिकाधिक उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही गस्त में लगे अधिकारी,कर्मचारी को चेक कर प्रभावी गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में जिले के अन्य वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया।
