ब्रांडेड कम्पनी का स्टीकर लगाकर लोकल कम्पनी का सामान बेचा जा रहा था

रीवा, मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत रतहरा बाईपास के पास छेना बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा गया है जिसमें बहुत कम कीमत 200 रूपये किलो पर छेने की कोई भी मिठाई ऑर्डर लेकर मिठाई की दुकानों में सप्लाई की जा रही थी. जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में रीठा से शक्कर की चासनी को सा$फ कर छेना की मिठाई बनाकर सप्लाई किया जाता था. करीब पाँच क्विंटल मिठाई स्टोर की गई थी. मिठाई की नमूने जाँचे लिए गए हैं. टीम ने सिरमौर चौराहे पर राधा स्वामी स्वीट्स से खोवा, बर्फी, कलाकंद व मलाई बर्फी के नमूने लिए. शगुन स्वीट्स से मावा बर्फी, लड्डू व छेना मलाई के नमूने लिये गए. महेश स्वीट्स से मावा बर्फी पनीर व सलोनी के नमूने लिए गए. वीनस स्वीट्स पीली कोठी में जांच के दौरान पार्ले कंपनी के पार्ले सिक्सर, पार्ले जैफ्स, पार्ले चीज़लिंग के पैकेट खोल कर उन्हें सतना की कंपनी गुरु कृपा फूड्स के नाम से निर्माण एवं पैक करना बताया गया जो की पूर्णतया भ्रामक जानकारी थी. दूसरी कंपनी के प्रोडक्ट को स्वयं के द्वारा बनाया गया बताकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है. वीनस स्टोर एवं गुरु कृपा फूड्स सतना के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कारवाई की जा रही है.

Next Post

अभिनंदन परिसर में राखी मेला शुरू, सांसद फिरोजिया ने किया शुभारंभ

Tue Aug 25 , 2026
उज्जैन। म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देवास रोड स्थित अभिनंदन परिसर में सोमवार को राखी मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन सांसद अनिल फिरोजिया ने किया। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य श्याम और प्रताप सिंह आर्य […]

You May Like

मनोरंजन