सरकार के सेवा-विकास के दो वर्ष: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रखी उपलब्धियों की झलक

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज कोर्टयार्ड मेरिएट में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री सिलावट ने कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास को मूल मंत्र बनाकर कार्य किया है। जल संरक्षण, सिंचाई क्षमता में वृद्धि, नहरों के आधुनिकीकरण और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लागू की गईं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को लाभ मिला है।

पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री सिलावट ने कहा कि सरकार का फोकस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर रहा है। आने वाले समय में जल संसाधन के क्षेत्र में और अधिक नवाचार तथा पारदर्शिता के साथ कार्य किए जाएंगे। वार्ता के अंत में उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता का सहयोग और विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।

Next Post

उज्जैन आने वाला हर श्रद्धालु महाकाल का अतिथि, सिंहस्थ होगा भव्य और ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tue Dec 30 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सरकार की भावना स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालु केवल मेहमान नहीं, बल्कि बाबा महाकाल के अतिथि हैं और उनकी सुविधा, सुरक्षा व सम्मान सरकार की सर्वोच्च […]

You May Like

Play sound