भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सरकार की भावना स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालु केवल मेहमान नहीं, बल्कि बाबा महाकाल के अतिथि हैं और उनकी सुविधा, सुरक्षा व सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ महापर्व को लेकर कहा कि सरकार, प्रशासन और समाज के समन्वित प्रयासों से सिंहस्थ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और सुचारु व्यवस्थाओं के माध्यम से सिंहस्थ वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
