एयर इंडिया ने नये साल पर महाराजा क्लब के गोल्ड और प्लेटिनम किट में किये बदलाव

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने नये साल के मौके पर अपने गोल्ड और प्लेटिनम किटों में बदलाव की घोषणा की है।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जो यात्री गोल्ड और प्लेटिनम स्टेटस के लिए योग्यता हासिल करते हैं उन्हें यात्रा के दौरान ये किट प्रदान किये जाते हैं। महाराजा क्लब प्लेटिनम वेलकम किट में एक लेदर फोलियो, सदस्यता कार्ड, फ्रिज मैगनेट, विशेष तौर पर तैयार दो लगेज टैग, पासपोर्ट होल्डर, विशेष ताश के पत्ते और स्मारक पीतल का मेडल प्रदान किया जायेगा।

महाराजा क्लब गोल्ड वेल्कम किट में सदस्यता कार्ड, विशेष तौर पर तैयार दो लगेज टैग और एक्रिलिक टी कोस्टर होगा।

महाराजा क्लब में चार स्तर होते हैं – रेड, सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम। यात्री जितनी यात्रा करते हैं उस हिसाब से उन्हें टीयर प्वाइंट मिलते हैं। कुल 30 हजार टीयर प्वाइंट पर गोल्ड कार्ड और 45 हजार टीयर प्वाइंट पर प्लेटिनम कार्ड मिलता है। स्टार अलायंस में शामिल दूसरी विमान सेवा कंपनियों से यात्रा करने पर भी टीयर प्वाइंट मिलते हैं।

 

 

 

 

Next Post

पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर चिंता व्यक्त की मोदी ने

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि कूटनीति से मुद्दों का समाधान किये जाने की जरूरत हे। रूसी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया है कि […]

You May Like