
जबलपुर। म.प्र. शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का आगाज पूरे देश में हो चुका है और अपनी संस्कारधानी को देश के सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित शहरों की सूची में शीर्ष पर लाने के लिए शहरवासी पूरे उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं।
म.प्र. शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने अपने संदेश में नागरिकों से अपील की गई है कि वे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सार्वजनिक शौचालयों की सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।
डिजिटल माध्यम से बढ़ी सहभागिता
मंत्री श्री सिंह ने ये भी कहा कि जबलपुर के जागरूक नागरिक अब क्यू.आर. कोड और एस.बी.एम. अर्बन लिंक के माध्यम से स्वच्छता संबंधी अपने महत्वपूर्ण सुझाव और फीडबैक सीधे प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं। यह डिजिटल पहल न केवल पारदर्शिता बढ़ा रही है, बल्कि नागरिकों को सीधे शहर के विकास से जोड़ रही है।
