कांग्रेस ने बनाए मण्डलम अध्यक्ष जिले के सभी ब्लॉक में नियुक्त हुए

ब्यावरा। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तर पर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए गये है.

जिला कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ब्यावरा ब्लॉक के तहत जगात चौक क्षेत्र से पुष्पेन्द्र पाराशर, बुनियादी पाठशाला क्षेत्र से युनूस मोहम्मद, मुल्तानपुरा क्षेत्र से जय जगताप, पड़ोनिया से रामबाबू सौंधिया, कांसौरकलां से महेश्वर सिंह, मातामण्ड क्षेत्र से राजू वर्मा को मण्डलम अध्यक्ष बनाया गया है. इसी प्रकार नरसिंहगढ, कुरावर, तलेन, बोड़ा, पीपलहेला, गादिया कालीपीठ, राजगढ़, खुजनेर, भोजपुर, माचलपुर, जीरापुर, खिलचीपुर, छापीहेड़ा, सारंगपुर, उदनखेड़ी, सण्डावता, पचोर ब्लॉक में मण्डलम अध्यक्ष बनाए गये है.

Next Post

जिला अस्पताल में मिलेगा स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल, आधुनिक आरओ प्लांट की स्थापना 

Fri Apr 3 , 2026
राजगढ़। जिला अस्पताल में अब मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुलभ व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी. अस्पताल परिसर में आधुनिक आरओ प्लांट की स्थापना की गई है. कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल परिसर में आधुनिक आरओ प्लांट की स्थापना की गई […]

You May Like