जिला अस्पताल में मिलेगा स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल, आधुनिक आरओ प्लांट की स्थापना 

राजगढ़। जिला अस्पताल में अब मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुलभ व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी. अस्पताल परिसर में आधुनिक आरओ प्लांट की स्थापना की गई है.

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल परिसर में आधुनिक आरओ प्लांट की स्थापना की गई है. इस प्लांट के माध्यम से अस्पताल भवन में स्थापित 15 वाटर कूलरों को जोड़ा गया है. जिससे पूरे परिसर में शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

इस पहल से जिला अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों को अब स्वच्छ, सुरक्षित और ठंडा पेयजल सहजता से उपलब्ध होगा. इससे न केवल मरीजों की सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा.

अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की सराहना की जा रही है.

Next Post

सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : सीएम डॉ. यादव

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन काल से हम सब परिचित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कर्मस्थली काशी में इस महानाट्य के मंचन के अवसर पर यह कहना प्रासंगिक होगा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के […]

You May Like