अड़ीबाज ईनामी अधिवक्ता गिरफ्तार

सीहोर. बीते एक साल से अड़ीबाजी व धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में लगभग एक साल से फरार चल रहे अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह तोमर को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने भोपाल के नजदीक सूखी सेवनिया क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है. फरार अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था.

गौरतलब है कि इंग्लिशपुरा निवासी वीरेन्द्र सिंह तोमर आ. रामसिंह तोमर के खिलाफ गत वर्ष थाना कोतवाली में तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए थे जिसमें अड़ीबाजी, धोखाधड़ी, चोरी व मकान पर जबरिया कब्जा व अवैध सूदखोरी का मामले शामिल हैं. आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद वीरेन्द्र सिंह तोमर फरार हो गया था. पुलिस द्वारा उसकी तलाश में जगह- जगह दबिश डाली गई थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. लंबे समय तक उसका सुराग नहीं मिल पाने पर कुछ दिन पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा उसकी गिरफ्तारी व सूचना देने पर तीन हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था.

 

Next Post

शराबी पिता से तंग आकर छोड़ा था घर

Tue Jun 24 , 2025
भैरूंदा. अपने पिता के शराब पीने की आदत से नाबालिग इतनी तंग आ गई कि उसने घर ही छोड़ दिया. आखिरकार पुलिस ने उसे तलाश निकाला व पिता को सख्त हिदायत देते हुए नाबालिग को उसके सुपुर्द किया गया. इसी तरह एक अन्य मामले में नाबालिग को शादी का झांसा […]

You May Like