भैरूंदा. अपने पिता के शराब पीने की आदत से नाबालिग इतनी तंग आ गई कि उसने घर ही छोड़ दिया. आखिरकार पुलिस ने उसे तलाश निकाला व पिता को सख्त हिदायत देते हुए नाबालिग को उसके सुपुर्द किया गया. इसी तरह एक अन्य मामले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को उसके चुुंगल से आजाद कराया है.
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसे काफी तलाशने पर कोई जानकारी नहीं मिली. थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता से नाबालिग को ढूंढ निकाला और जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिताजी द्वारा शराब का पीने की आदत से परेशान होकर वह घर से बिना बताए चली गई थी. नाबालिग के पिता को आवश्यक समझाईश देकर उसके सुपुर्द किया गया.इसी तरह एक अन्य मामले में नाबालिग को अगवा करने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने छिंदवाड़ा से पकड़ते हुए पीडि़ता को उसके चुंगल से आजाद कराया.
