बाढ़ के हालातों से निपटने से पूर्व की जाएं प्रबंधन की तैयारियां

सीहोर. कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के समय-सीमा प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की. सभी अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए मामलों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए.

बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने कलेक्टर बालागुरू के ने वर्षाकाल के दौरान बाढ़ आपदा एवं अन्य स्थितियों से निपटने के लिए पहले ही सभी तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव के सभी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए. इसके साथ ही चिन्हित शिविर स्थलों के अतिरिक्त कंट्रोल रूम को भी सक्रिय रखें.जल संसाधन विभाग द्वारा बांध के जलस्तर की सतत निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए. रेस्क्यू टीम को भी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य करने के संबंध में सचेत किया जाए. लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल, पुलिया एवं रपटों सहित पहुंच मार्ग की निगरानी कर आवश्यक मरम्मत कार्य भी कर लिया जाए. इसके लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए.

 

 

Next Post

कांग्रेस ने प्रारंभ किया संविधान सत्याग्रह अभियान

Tue Jun 24 , 2025
सीहोर. दलित बस्तियों में शहर ब्लॉक कांग्रेस चौपाल लगाएगी व सामूहिक भोजन कार्यक्रम करेगी. ग्वालियर हाईकोर्ट के बाहर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगाने को लेकर कांग्रेस ने संविधान सत्याग्रह अभियान शुरू कर दिया है. शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

You May Like

मनोरंजन