कांग्रेस ने प्रारंभ किया संविधान सत्याग्रह अभियान

सीहोर. दलित बस्तियों में शहर ब्लॉक कांग्रेस चौपाल लगाएगी व सामूहिक भोजन कार्यक्रम करेगी. ग्वालियर हाईकोर्ट के बाहर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगाने को लेकर कांग्रेस ने संविधान सत्याग्रह अभियान शुरू कर दिया है.

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान 25 जून तक लगातार चलाया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सत्याग्रह अभियान के अंतर्गत नपा परिषद के वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर ग्वालियर उच्च न्यायालय के बाहर संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगाने देने को लेकर चर्चा की. बाबा भीमराव अंबेडकर और संविधान के प्रति नागरिकों को जागरुक किया गया. इंदिरा नगर के नागरिकों ने कांग्रेस नेताओं को समस्याओं से अवगत कराया.

 

Next Post

तेज बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

Tue Jun 24 , 2025
सीहोर. जिलेवासियों को अभी तेज बारिश के लिए दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. मानसून की दस्तक के बाद भी जिले में अभी तेज बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है, क्योंकि अभी जो सिस्टम एक्टिव है वह बहुत मजबूत नहीं है. यही नहीं तापमान में गिरावट के […]

You May Like