सतना: रेलवे स्टेशन परिसर के दुपहिया पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक बैकिंग अचानक आग भड़क गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो चुकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन की दोपहिया वाहन पार्किंग में रविवार सुबह अचानक एक बाइक में आग लग गई।
सुबह लगभग 5 बजे पार्किंग क्षेत्र में खड़ी बाइक से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग भड़क उठी। आग की लपटें तेज होते देख पार्किंग में मौजूद लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस (जीआरपी) और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।
बड़ा नुकसान टला
दमकल कर्मियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पार्किंग में अन्य वाहन भी खड़े थे, लेकिन आग फैलने से रोक ली गई। इससे बड़ा नुकसान टालने में मदद मिली। बाइक में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
