उम्रकैद की सजा के बाद प्रज्वल रेवन्ना ने जेल में रोते हुए बिताई पहली रात

बेंगलुरु:बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए जेडी(एस) नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन्हें बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में कैदी नंबर 15528 के रूप में दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, शनिवार को सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने पहली रात काफी बेचैनी में गुजारी और बार-बार रोते रहे।

जेल अधिकारियों ने बताया कि मानसिक रूप से वह टूट चुके हैं और पूरी रात सो नहीं पाए। सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें उच्च सुरक्षा वाली अलग कोठरी में रखा गया है, जहां उन्हें शेष जीवन बिताना होगा। मामला सामने आने के बाद से कर्नाटक की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी और सजा से जनता और विपक्ष में सरकार पर दबाव बढ़ा है। मामले की गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।

Next Post

राखी से बाजार में रौनक, लेकिन अव्यवस्थाओं से व्यापारी परेशान

Sun Aug 3 , 2025
विदिशा:रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बड़ा बाजार में राखियों की दुकानों की नीलामी कर दी गई है और बाजार सजने लगा है। सोमवार से भीड़ का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। त्योहार के दौरान बड़ा बाजार में भारी भीड़ रहती है, जहां पर अधिकांश राखी की दुकानें स्थित हैं। […]

You May Like