रायसेन: जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान खरगावली पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ध्वजारोहण करेंगे।
गुरूवार को होमगार्ड परेड मैदान पर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा,पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी ।साथ ही व्यवस्थाओं की तमाम जानकारी ली। रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल द्वारा ध्वजारोहरण किया गयापरेड की ब सलामी ली गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
