
रायसेन। सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का लापता पोता पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने 200 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा जिले के तामिया से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।21 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार देर रात 3:00 बजे पुलिस को सफलता मिली एसपी पंकज कुमार पांडे ने बताया कि बच्चे का अपहरण रिश्तेदारों ने रूपयों के लालच में किया था आरोपियों ने डेढ़ किलो सोने की मांग की थी ग्रामीणों से पूछताछ और सीसीटीवी खंगाले गए पर पुलिस ने बच्चों के रिश्ते में लगने वाले चाचा अनु उर्फ अरविंद पटेल को उसके घर के पास पकड़ा पूछताछ करने पर बच्चों का पता चल गया लोकेशन पर पहुंच कर आरोपी राहुल पटेल और उमेश गौर को भी पकड़ लिया
मां बोली पूरी रात बेटे के इंतजार में कटी
मां दिव्या पटेल ने बताया कि हम पुलिस को धन्यवाद देना चाहते हैं जो हमारे बेटे को सब कुशल घर वापस लेकर आई है बेटे को देखकर बहुत खुश हो रही है बेटा नहीं था तो पूरी रात उसके इंतजार में निकाल दी बस भगवान से प्रार्थना करते रहे कि बच्चा सुरक्षित हो
विधायक बोले आरोपी मेरा भांजा निकला दुख हुआ विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन और ग्राम वासियों को धन्यवाद देते हैं सभी ने पूरी तत्परता से मेहनत करके बच्चे के बारे में जानकारी दी और खुशी की बात यह है कि बालक मिल गया साथ दुख की बात यह है, कि आरोपी परिवार के ही सदस्य हैं।आरोपी मेरा भांजा और दिव्यम का चाचा लगता है।
