प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 62 करोड़ लोग कवर : नड्डा

नयी दिल्ली 28 मार्च (वार्ता) सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 62 करोड़ लोगों को कवर किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि सरकार ने एबी-पीएमजेएवाई के तहत देश के 62 करोड़ लोगों को कवर किया है, जिसके तहत प्रति वर्ष एक परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है।

श्री नड्डा ने एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया है। एम्स एक ब्रांड है और इसे बनाए रखना होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक एम्स स्थापित किया था, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छह ऐसे संस्थान स्थापित किए थे और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के विभिन्न हिस्सों में 22 एम्स स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी एम्स में मरीजों की भारी भीड़ रहती है और नए एम्स स्थापित करने की मांग आती रहती है।

उन्होंने कहा कि एबी पीएम-जेएवाई की समीक्षा और सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं ताकि नई बीमारियों को इस योजना के तहत कवर किया जा सके।

Next Post

साइबर सुरक्षा रैंकिंग में भारत शीर्ष दस देशों में पहुंचा

Fri Mar 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 मार्च (वार्ता) इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि देश में साइबर हमलों से निपटने के लिए एक मजबूत तंत्र है और साइबर सुरक्षा में भारत की रैंकिंग दुनिया के शीर्ष दस देशों में पहुंच गयी है। श्री वैष्णव ने […]

You May Like