केंट थाने में 2.8 किलो अफीम जब्त, दो गिरफ्तार

नीमच। जिले में पुलिस ने गुरुवार को नशा विरोधी अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। नयागांव पुलिस ने नीमच-निंबाहेड़ा हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की ब्रेजा कार से 191 किलो डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने कार में सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान चित्तौडग़ढ़ के किशनलाल (27) और शिवलाल उर्फ सत्यनारायण (25) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, नीमच केंट पुलिस ने महू रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 2 किलो 860 ग्राम अफीम बरामद की। बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। एक आरोपी की पहचान कुकड़ेश्वर के रायसिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Next Post

कलेक्टर चंद्रा ने ग्रामीणों के साथ प्राचीन बावड़ी की सफाई में किया श्रमदान

Fri Apr 11 , 2025
नीमच। जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण, जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं जन सहयोग से जल संरचनाओं के साफ-सफाई का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नीमच जिले के जनपद मनासा की ग्राम पंचायत ढ़ंढेरी पहॅुच […]

You May Like