
नीमच। जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण, जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं जन सहयोग से जल संरचनाओं के साफ-सफाई का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नीमच जिले के जनपद मनासा की ग्राम पंचायत ढ़ंढेरी पहॅुच कर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गांव में स्थित प्राचीन बावड़ी पर ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर, बावड़ी की साफ-सफाई की। उन्होने फावड़ा चलाकर, बावड़ी की सीढियों (स्टेप) की मिट्टी हटाई और अपने हाथों से झाडिय़ा उखाड़ कर, बावड़ी की साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ अरविंद डामोर, सरपंच रोड़ीलाल कछावा एवं उप सरपंच मनोहर राठौर, लोकेश तुगनावत, रामविलाश पाराशर, शांतिलाल पाराशर, रामचंद्र कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारियों, जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था के सदस्यों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कलेक्टर के साथ बावड़ी की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
