अहिल्या पथ का होगा पुनः परीक्षण और सर्वे

न्यू जीडीसी के पास बनेगा ऑडिटोरियम

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। आईडीए की बहुचर्चित योजना अहिल्या पथ का सड़क के दूसरी तरफ कृषि भूमि होने से पुनः सर्वे होगा । इसके बाद योजना लागू करने की कारवाई होगी। इसके साथ ही आईएसबीटी के पास पार्किंग , न्यू जीडीसी कॉलेज के पास ऑडिटोरियम निर्माण , प्रधानमंत्री आवास के लिए टीपीएस योजना में प्लॉट रिजर्व करने का निर्णय किया गया।

 

 

 

आईडीए बोर्ड बैठक में आज अहिल्या पथ योजना को संशोधित कर  कृषि भूमि की तरफ परीक्षण और सर्वे का निर्णय लिया गया। उक्त निर्णय के साथ ही अहिल्या पथ योजना फिलहाल पेंडिंग हो गई है। योजना के परीक्षण और सर्वे के लिए कंसलटेंट तय होने के बाद  धारा 50 ( 1 ) की कारवाई होगी।

ध्यान रहे कि मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 2019 संशोधन के तहत अहिल्या पथ योजना प्रस्तावित की थी। उक्त योजना को नगरीय प्रशासन और आवास विभाग ने पुनः अवलोकन कर मास्टर प्लान 5021 की 75 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर योजना लागू करने का आदेश दिया है। इसके बाद आज बोर्ड बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।

 

 

बैठक में आईएसबीटी के पास टीपीएस 08 में 2.292 हैक्टेयर जमीन पर बसों का पार्किंग बनाने की स्वीकृति दी गई। शासकीय भूमि न्यू जीडीसी कॉलेज के पास गैर योजना मद से 15.5 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। साथ ही टीपीएस 08 के एफ.पी. 422 नंबर प्लॉट को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए आरक्षित किया गया। इसके अलावा शहीद पार्क का  रखरखाव आईडीए द्वारा करने और प्राधिकरण के दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन की निविदा स्वीकृत की गई।

 

बैठक में कलेक्टर आशीष सिह , निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डीएफओ प्रदीप मिश्रा, पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर सी.एस. खरत , पीएचई चीफ इंजीनियर सुनील कुमार उदिया, टीएनसीपी सहायक आयुक्त सारंग गुप्ता, आईडीए सीईओ आर.पी. अहिरवार उपस्थित थे।

Next Post

हनुमान जयंती पर मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे

Fri Apr 11 , 2025
ग्वालियर। नगर में अंजनी नंदन पवन सुत का जन्मोत्सव शनिवार 12 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा। मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों अंतिम चरण में है। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर स्टेशन पुल के नीचे, खेड़ापति हनुमान, गरगज के हनुमान, घाटीगांव स्थित धुआं के हनुमान, […]

You May Like