भोपाल से पकड़ा गया संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट, मार्शल आर्ट सीखकर अफगानिस्तान जाने की थी तैयारी

भोपाल। राजधानी में आज एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है. जिसमें पाकिस्तानी एजेंट होने की जानकारी एटीएस को मिली थी. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाईल में डाटा की जांच की गई जिसमें पाकिस्तान के नंबर से कोई गोपनीय पीडीएफ फाईल भेजी गई थी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गिरफ्तार युवक पर पाकिस्तानी एजेंट होने का संदेह है. युवक को शुक्रवार को काजी केंप क्षेत्र के नन्हें बी की मस्जिद के पास से एटीएस के दल ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम मो. फराज बताया जा रहा है. जो कि एक डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करता है. एटीएस को शुरुआती जांच में कुछ तथ्य मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है. वहीं जानकारी मिली है कि गिरफ्तार व्यक्ति विशेष ट्रेनिंग लेने के लिए अफगानिस्तान जाने वाला था. मोबाइल की जांच करने पर उसमें से पाकिस्तान से भेजे गए मेसेज पाए गए हैं साथ ही एक पीडीएफ फाईल भी मिली है जिसमें जिहादी दस्तावेज होने की आशंका है. जिसके चलते आरोपी फराज पर यूएपीए और राष्ट्रद्रोह सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. आरोपी को जिला न्यायालय में पेश कर एटीएस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है.

हो सकता है बड़ा खुलासा

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी की जांच की गई तो पाया गया कि वहं मार्शल आर्ट सीख रहा था. जिहादी होने की आशंका की वजह से उसके संपर्कों, ऑनलाइन कार्यकलापों और विदेशी संपर्कों की जांच हो रही है. एटीएस ने पूछताछ के लिए 16 जून तक रिमांड पर रखा है. इस दौरान स्थानीय संपर्कोँ और उसके सहयोगियों का खुलासा भी हो सकता है.

Next Post

आबकारी दल ने 35 लीटर कच्ची शराब जब्त की, पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज

Fri Jun 12 , 2026
भोपाल। राजधानी में अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की यह कार्रवाई आबकारी नियंत्रक दल ने शुक्रवार को सुबह लगभग 6 बजे की. जहां से भारी मात्रा में शराब बनाने वाली सामग्री और कच्ची शराब जब्त की. इस मामले में पांच लोगों को आरोपी […]

You May Like