जबलपुर: दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर संगम कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाया गया। वंदनीय आर्यिका माता जी 105 श्री मृदुमति ससंघ के मंगल सानिध्य में मंगल ढारों के बाद क्षमावाणी पूजन और क्षमायाचना कार्यक्रम हुआ। सभा का संचालन करते हुए श्री पवन जैन (बिल्डर) ने सत्य और अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए सभी एक-दूसरे से क्षमा मांगें। अतिथि पूर्व विधायक श्री विनय सक्सेना ने अहिंसा का महत्व बताते हुए कहा कि वे कर्म से जैन हैं और क्षमावाणी पर्व पर सभी से क्षमा चाहते हैं।
कार्यक्रम में जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, पार्षद कमलेश अग्रवाल, पार्षद अतुल दानी, मढ़ियाजी कमेटी के मंत्री संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष सुबोध कामरेड, मनोज सेठ, प्रदीप जीएचबी, शिवनगर कमेटी के राकेश व्याकुल, मोदी जी, आदिनाथ संस्था के पंकज पायोनियर व शैलेश जी तथा गुरुकुल के संजय कश्मीर सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे। कमेटी अध्यक्ष आशीष जैन लालू, महामंत्री डॉ. पीसी जैन, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन सहित सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद मैत्री भोज हुआ। महामंत्री डॉ. पीसी जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षमा से मन की कलुषता दूर होकर जीवन निर्मल होता है।
