लहराता ट्रक देख पुलिस ने रोका, नशे में मिला चालक, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना

रतलाम/ नामली। महू-नीमच रोड पर पंचेड़ फांटे के पास सोमवार रात एक ट्रक को लहराते हुए चलता देखकर नामली पुलिस ने उसे रोक लिया। जांच में चालक विजय शराब के नशे में मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त की रात पंचेड़ फांटे पर वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को ट्रक असामान्य तरीके से लहराता हुआ दिखाई दिया। ट्रक रोककर चालक की जांच की गई तो उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान को खतरा हो सकता था।

थाना प्रभारी नामली निरीक्षक अमित कोरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ वाहन जांच जारी है।

Next Post

बारिश से कच्चे घर की दीवार गिरने से महिला घायल, भुईमाड़ से सीधी रेफर

Tue Sep 1 , 2026
सीधी। लगातार बारिश के बीच गरीब परिवारों के कच्चे आशियाने अब मौत का खतरा बनते जा रहे हैं। कुसमी ब्लॉक के भुईमाड़ क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए हैं। इसी बारिश के बीच मंगलवार दोपहर करीब 12 […]

You May Like