पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का 66वां जन्मदिवस, जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में रोपे 66 पौधे

*दमोह/हटा*। नर्मदाखण्ड सेवा संस्थान गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम के संरक्षक व पंचायत ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के 66वें जन्मोत्सव पर पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर मुनगा, सीताफल, बरगद, पीपल, नीम, कंजी, महुआ के 66 पौधे रोपित किए गए.कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र बजाज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, करन सिंह, श्रीमति नर्मदा सिंह, श्रीमती कविता बजाज, जनपद पंचायत हटा अध्यक्ष गंगा राम पटेल, कमल सिंह (ठक्कू दाऊ), गंगा राम सिंह, मूरत सिंह, मोहन सिंह सहयोगी, भरत मिश्रा, लाखन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र बजाज ने पौधरोपण कर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

Next Post

वाहन चालकों पर सिलावद पुलिस की सख्त कार्रवाई

Sun Jun 28 , 2026
बड़वानी, (नवभारत)।एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, एएसपी धीरज बब्बर एवं एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में सिलावद पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेजों के संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। एक सख्त संदेश है यह कार्रवाई थाना प्रभारी सिलावद निरीक्षक […]

You May Like