आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी , खुफिया प्रमुख को जांच के निर्देश

विजयवाड़ा (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के विभिन्न स्थानों के दौरे पर इस्तेमाल किये जाने वाले हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरीश कुमार गुप्ता ने खुफिया प्रमुख को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू जीएमआर कंपनी के हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को हेलिकॉप्टर से तिरुपति गए , जहां से उन्हें नेल्लोर जिले के कृष्णपट्टनम बंदरगाह का दौरा करना था। श्री गोयल जब हेलिकॉप्टर में सवार हुए, तो पायलट ने हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता लगाया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री गोयल ने कृष्णपट्टनम बंदरगाह का दौरा रद्द कर दिया और नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसी परिप्रेक्ष्य में डीजीपी ने खुफिया प्रमुख को हेलिकॉप्टर की फिटनेस की जांच करने तथा एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 17 जून 2025

Tue Jun 17 , 2025
पंचांग 17 जून 2025:– रा.मि. 27 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण षष्ठी भौमवासरे दिन 11/56, शतभिषा नक्षत्रे रात 10/45, विष्कुम्भ योगे दिन 8/13, वणिज करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 17 जून 2025 वर्ष […]

You May Like