सीहोर। ग्राम बरखेड़ा हसन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय ने कहा कि दबंग लोगों ने वास्तविक हकदार गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है. कलेक्टर साहब सीहोर में दबंगई नहीं चलेगी. तहसीलदारों को निर्देश दीजिए गरीबों की जमीनों से दबंगों के कब्जे हटवाएं.
विधायक सुदेश राय ने कहा कि ऐसे कई मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं शिकायत लोग मेरे पास लेकर आ रहे हैं सीहोर विधानसभा में दबंग की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस अधिकारी भी ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन ने गरीबों को भूमि मालिक बनाया है. उन्हें सरकारी जमीन आवंटित की है, लेकिन गरीब हितग्राहियों ने उन्हें अवगत कराया है कि उनकी जमीन पर दबंग काबिज हैं. विधायक श्री राय ने कलेक्टर से कहा कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे दबंगों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे. आप तहसीलदारों को निर्देश दें कि ऐसे दबंगों के कब्जे सख्ती से हटवाएं.
