इंदौर:मां अहिल्या की नगरी इंदौर में मां अहिल्या मंच द्वारा आयोजित सिंदूर शौर्य यात्रा आज राष्ट्रभक्ति भाव और भारतीय सेना के प्रति अपने सम्मान भाव के प्रकटीकरण के साथ सम्पन्न हुई. यह यात्रा न केवल भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में थी अपितु मातृशक्ति की ऊर्जा, चेतना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भी जीवंत प्रतीक बनी.
राजबाड़ा से मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ होकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा (बड़ा गणपति) तक राष्ट्रभक्ति भाव से ओतप्रोत पहुंची. पूरा मार्ग भारतभक्ति और सेना के पराक्रम के जयकारों से गुंजायमान रहा. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर सैनिक भाइयों के परिवार का सम्मान और सेना के जवानों का रक्त तिलक मातृशक्ति द्वारा किया गया.
Next Post
फिनलैण्ड एम्बेसी के प्रतिनिधि आए इन्दौर में निवेश के अवसर तलाशने
Tue May 20 , 2025
इंदौर: इन्दौर में बढ़ती निवेश की संभावाओं तथा वैश्विक पटल पर मध्यप्रदेश की बढ़ती ख्याति से प्रभावित होकर आज फिनलैण्ड दूतावास की कॉउंसलर एवं इकोनोमिक एवं कॉमर्स विभाग की प्रमुख सना ओरावा तथा पुनीत ठाकुर इनोगेशन कोलोब्रेशन के प्रमुख द्वारा एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, इन्दौर में कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति के […]

You May Like
-
9 months ago
न्यायालय में वादा करने के बाद भी नहीं किया भुगतान
-
6 months ago
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू