जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत ग्राम बमुरहा हिनौता निवासी संतोष मेश्राम के घर में दोपहर तीन बजे हडक़ंप मच गया जब उन्होंने कहीं जाने के लिए खूंटी पर लटके पेंट को पहनने के लिए निकाला तो कुछ सरसराहट सी हुई। उन्होंने पेंट को आंगन में फेंक दिया। लेकिन पेंट की दाहिनी जेब से कुछ निकलने की जगह केवल हिल डुल होती रही।
अंतत: ध्यान से देखने पर काली पूंछ दिखाई दी। तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था जो कि चूहे की लालच में पेंट की जेब में फंसकर रह गया था। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
