भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश ‘कानून अव्यवस्था’ और भ्रष्टाचार की राजधानी बनता जा रहा है।
श्री कमलनाथ विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश क़ानून अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की राजधानी बनता जा रहा है। पूरा देश आज मध्यप्रदेश की तरफ़ देख रहा है और ये हालात हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री राज्य के मऊगंज में पिछले दिनों एक पुलिसकर्मी की हत्या और इंदौर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
