चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के लिये काम करना रचनात्मक रूप से समृद्ध अनुभव रहा है : आशुतोष राणा

मुंबई, 05 जून (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आशुतोष राणा का कहना है कि चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान जैसे ऐतिहासिक शो के लिये काम करना उनके लिये एक रचनात्मक रूप से समृद्ध अनुभव रहा है।
आशुतोष राणा, शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में पृथ्वीराज चौहान के परम मित्र चंद बरदाई की भूमिका में अपने प्रभावशाली स्वर से कथा को स्वर देंगे। अपनी सशक्त आवाज़ और गूंजते संवादों के लिए अलग पहचान रखने वाले आशुतोष राणा दर्शकों को इस ऐतिहासिक यात्रा से भावनात्मक रूप से जोड़ेंगे और उन्हें उस युग की गहराइयों में ले जाएंगे। उनका यह स्वरूप कथा में गंभीरता, प्रामाणिकता और गौरव का भाव लेकर आएगा।
अशुतोष राणा ने कहा, चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान जैसे ऐतिहासिक शो के लिये काम करना एक रचनात्मक रूप से समृद्ध अनुभव रहा है। इसकी डिटेलिंग, लेखन, विज़ुअल्स सब कुछ मिलकर एक ऐसी कहानी पेश करते हैं जो जितनी भव्य है, उतनी ही सच्चाई से जुड़ी हुई भी। नैरेटर के तौर पर मेरी आवाज़ पर इतिहास का भार था, और मैंने इसे गहरी श्रद्धा और यकीन के साथ निभाया। एक ऐसे योद्धा की कहानी सुनाना, जो सम्मान, साहस और धर्म के लिए खड़ा रहा, मेरे भीतर कुछ गहरे स्तर पर जागा। ये शो सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि हमारे देश के साहसी अतीत को एक श्रद्धांजलि है। मैं दर्शकों को यह ऐतिहासिक भव्यता दिखाने के लिए बेसब्र हूं।
यह शो 12वीं सदी के राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें उनकी बहादुरी और मोहम्मद गौरी के हमलों के खिलाफ डटकर लड़ने के लिए जाना जाता है। शो की कहानी पूरी तरह हमारे इतिहास में रची-बसी है। मेकर्स ने सेट, कपड़े, डायलॉग और युद्ध के सीन, हर एक चीज़ को असली लुक देने की पूरी कोशिश की है, ताकि लोग उस दौर की भव्यता और पृथ्वीराज के जज़्बे को करीब से महसूस कर सकें।
‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

Next Post

गौर नदी में बह रहा भैंसों का गोबर-मूत्र

Thu Jun 5 , 2025
पर्यावरण विशेष विवेक दुबे  जबलपुर: सड़ांध मारता हुआ पानी, चारों तरफ फैला गोबर और नदी में पसरी गंदगी… जी हां ये नजारा नर्मदा नदी की सहायक नदी माने जाने वाली गौर नदी का है जहां पानी के दूषित होने की वजह से क्षेत्र में जलसंकट व्याप्त हो गया है। नतीजा […]

You May Like